चित्रकार महेश गुर्जर को रूस में मिला सम्मान:भगवान देवनारायण की पेंटिंग रूस में हुई थी प्रदर्शित, बनी आकर्षण का केंद्र

चित्रकार महेश गुर्जर द्वारा बनाई लोकदेवता भगवान देवनारायण की पेंटिंग रूस में प्रदर्शित हुई है। इसको लेकर रूस ने अन्तर्राष्ट्रीय डिप्लोमा उपाधि प्रमाण पत्र भेजकर गुर्जर का सम्मान किया गया है। चित्रकार महेश गुर्जर ने बताया कि सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजीज एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट ऑफ मॉन्यूमेंटल आर्ट रूस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-प्रतियोगिता क्रिएटिव स्प्रिंग का आयोजन रूस में किया था। इसका आयोजन 15 दिन तक किया था। यह पेंटिंग कैनवास पर एक्रेलिक रंग से बनाई थी। इसमें भगवान देवनारायण जी को कमल के फूल पर दिखाया गया है और राजस्थानी लोककला की छाप पेन्टिग में दिखाई थी। यह पेंटिंग रूस में आकर्षक का केन्द्र बनी थी। चित्रकार महेश गुर्जर ने बताया कि इस तरह की लोककला की पेन्टिग चित्रण का प्रशिक्षण उन्होंने उनके पिता चित्रकार स्व. नाथूलाल गुर्जर पेन्टर से प्राप्त किया था जो प्रसिद्ध चित्रकार और समाजसेवी थे। बचपन से ही महेश ने उनके पिता से चित्रण की बारिकियां सीखी थीं और पिता ही उनके कला गुरू प्रेरणा स्रोत थे। भविष्य में भी ऐसे चित्रण कार्य कला से देश का नाम विश्वपटल रोशन करते रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *