जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाली पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले में बाहरी देश का नागरिक तो नहीं रह रहा इसको लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। होटल, ढाबों, धर्मशालाओं की पिछले तीन-चार दिनों से जांच की जा रही है। शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके तहत रविवार दोपहर को जिला परिषद सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें फैक्ट्री संचालकों, व्यापारियों को बुलाया गया। जिन्हें संबोधित करते हुए SP चुनाराम जाट ने कहा कि उनके प्रतिष्ठान में कौन-कौन मजदूर काम कर रहे है इसके दस्तावेजों की वे जांच करवाएं। ताकि पता चल सके की कोई पाकिस्तान, बांग्लादेश का नागरिक तो यहां काम नहीं नहीं कर रहा। इसके साथ उन्हें निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठान, मकानों में लगे CCTV कैमरे भी सुचारू रूप से चले इसकी व्यवस्था करे। उन्हें यह भी कहां गया कि कोई बाहरी व्यक्ति यहां अवैध रूप से रह रहा है तो इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस से शेयर करे। बैठक में एएसपी विपिन कुमार शर्मा, सीओ सिटी ऊषा यादव, सीओ ग्रामीण रतनाराम देवासी, कोतवाल अनिल विश्नोई, सदर थानाप्रभारी सहदेव चौधरी, औद्योगिक थानाप्रभारी जसवंतसिंह राजपुरोहित, उद्यमी विनय बम्ब, एसपी चौपड़ा, प्रवीण कोठारी, अशोक लोढ़ा सहित कई उद्यमी और व्यापारी मौजूद रहे। बता दे कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सरकार की ओर से 27 अप्रेल डेडलाइन जारी की थी। जिसके तहत सभी राज्यों की सरकारों को भी केंद्र की ओर से आदेश दिए गए थे कि वे अपने यहां जांच करे ताकि पता चल सके कि कोई बाहरी देश का नागरिक हो तो उसे वापस उसे उसके देश भेजा जा सके। पाली में लोग टर्म वीजा पर रह रहे 28 पाकिस्तानी
SP चुनाराम जाट ने बताया कि पाली में लम्बे समय से 28 पाकिस्तानी लोग टर्म वीजा पर रह रहे है। जिनमें 26 पुरुष और 2 महिलाएं है। उनको किसी तरह का खतरा नहीं है। उन्हें पाकिस्तान नहीं भेजा जा रहा।


