पंजाब में कैबिनेट मंत्री के गनमैन की मौत:खन्ना के गांव में सर्विस पिस्टल से चली गोली, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

खन्ना में पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान गुरकीरत सिंह गोल्डी के रूप में हुई है। घटना खन्ना के दोराहा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में हुई। वह कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां का गनमैन बताया जा रहा है। गुरकीरत सिंह गोल्डी अपने गांव में एक घर गए थे। वहां कथित तौर पर झगड़े के दौरान सर्विस पिस्टल या कार्बाइन से गोली चली। गोली लगने से कांस्टेबल मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। दो अलग- अलग बात आ रही सामने मामले को लेकर दो अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। गोल्डी के परिवार का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है। परिवार ने बताया कि जिस घर में घटना हुई, उनके साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। गोल्डी दोपहर में वहां गए थे। शाम 5 बजे परिवार को सूचना मिली कि उन्होंने खुदकुशी कर ली है। दूसरी ओर, घटनास्थल वाले घर के लोगों का कहना है कि गोल्डी ने खुद को गोली मार ली। घटना की जांच के लिए डीएसपी पायल हेमंत मल्होत्रा और दोराहा थाना एसएचओ आकाश दत्त मौके पर पहुंचे। मौत के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *