फरीदकोट पहुंचे पूर्व डा. राजकुमार वेरका:संगरूर में संविधान बचाओ रैली की बनाई रूपरेखा, बोले- एकजुटता से मजबूत होगी कांग्रेस

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से 4 मई को मुख्यमंत्री भगवंत मान के पैतृक जिले संगरूर में राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली की जाएगी जिसकी तैयारी को लेकर रविवार को फरीदकोट के एक होटल में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पार्टी द्वारा नियुक्त जिला को-ऑर्डिनेटर व पूर्व मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका भी विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर सभी नेताओं को एकजुटता के साथ पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने में योगदान का आहवान किया गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे के निर्देश पर राज्य में संविधान बचाओ रैलियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत 4 मई को मुख्यमंत्री भगवंत मान के क्षेत्र संगरूर में राज्य स्तरीय रैली की जा रही है। इसकी तैयारियां करवाने के लिए वह फरीदकोट आए है। हर जिले में की जाएगी रैलियां – वेरका उन्होंने कहा कि 4 मई की रैली के बाद 6 से 14 मई तक हर जिले में रैलियां की जा जाएगी और अगले चरण में हर विधानसभा क्षेत्र में रैली करके लोगों को संविधान बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने साल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और भाजपा और अकाली दल भी अपना अस्तित्व खो चुके हैं, जिसके चलते अब प्रदेश के लोगों को कांग्रेस पार्टी से ही उम्मीदें नजर आ रही हैं कि वह प्रदेश को बर्बाद होने से बचा सकती है। पार्टी में अंदरूनी फूट पर उन्होंने कहा कि नेतृत्व में कलह जरूर है, लेकिन चुनाव के दौरान सभी एकजुट होकर लड़ते हैं। पहलगाम घटना की निंदा की साल 2027 में वह पंजाब में आप सरकार के खराब प्रदर्शन और पिछली कांग्रेस के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने पहलगाम की घटना की भी निंदा की है। इस मौके पर पूर्व मंत्री उपेंद्र शर्मा,पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों,सीनियर नेता पवन गोयल जैतो कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह बराड़, पूर्व जिलाध्यक्ष अजयपाल सिंह संधू,दर्शन सिंह ढिलवां आदि भी हाजिर रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *