लुधियाना में गैस सिलेंडर में विस्फोट:ब्लास्ट से दहला इलाका, मकान की छत उड़ी, MP ने किया 2 लाख मुआवजे का ऐलान

लुधियाना के जवाहर नगर कैंप लेबर कॉलोनी गली नंबर 6 में स्थित एक मकान में आज (रविवार को) शाम आग लग गई। आग इतनी अधिक फैल गई कि घर में पड़े एलपीजी सिलेंडर को उसने चपेट में ले लिया जिस कारण घर में विस्फोट हो गया। धमाका होने के कारण पूरा इलाका दहल गया, वहीं मकान की छत उड़ गई। आग किन कारणों से लगी, यह अभी पता नहीं चल सका। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, मकान को काफी नुकसान हुआ। मकान की छत उड़ने के साथ-साथ बिजली का पंखा, वाटर कूलर और रेफ्रिजरेटर सहित घरेलू सामान राख गया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जिसके करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सांसद अरोड़ा ने 2 लाख मुआवजा देने की घोषणा की घटना की जानकारी मिलने पर नगर पार्षद कपिल कुमार सोनू ने तुरंत राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को सूचित किया, जो उस समय बूथ मीटिंग कर रहे थे। घटना के बारे में सुनकर संजीव अरोड़ा अपनी मीटिंग बीच में छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। घर को हुए व्यापक नुकसान का निरीक्षण करने के बाद, अरोड़ा ने प्रभावित परिवार को हुए कुल नुकसान के बारे में जानकारी ली। सांसद अरोड़ा ने घोषणा की कि वे प्रभावित परिवार को 2 लाख रुपए का मुआवजा देंगे, तथा कल यह राशि सौंपने का वादा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *