अमृतसर में थाने के बाहर खड़ी गाड़ियों में लगी आग:पुलिस द्वारा जब्त की गई थी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

अमृतसर के मोहकमपुरा थाने के बाहर खड़ी जब्त की गई गाड़ियों में आज (रविवार को) शाम अचानक आग लग गई। पुलिस के अनुसार पास में जले कूड़े से आग फैली। थाने के बाहर विभिन्न मामलों में जब्त की गई एक बस समेत कई गाड़ियां खड़ी थीं। दोपहर बाद अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले पुलिस ने आसपास की फैक्ट्रियों से पानी मंगवाकर आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास गेहूं की फसल थी, लेकिन सौभाग्य से वह आग की चपेट में नहीं आई। प्रारंभिक जांच में कूड़े से आग लगने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *