फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा:जांजगीर-चांपा में युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सक्ति जिले के बासिन गांव निवासी 26 वर्षीय अमित कुमार अंचल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी से उसकी पहचान फेसबुक पर हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी का वादा किया। इसके बाद उसने कई बार पीड़िता का शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता शादी की बात करती, तो आरोपी टालमटोल करता था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 64(2)(M) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *