अघरिया समाज के कार्यक्रम में पहुंचे CM:तेलघानी विकास बोर्ड और चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्षों का पदभार भी हुआ

रविवार को रायपुर में अलग-अलग कार्यक्रमों में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे। CM अघरिया समाज सेवा समिति के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। इसके अलावा तेलघानी विकास बोर्ड और चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अघरिया समाज के कार्यक्रम में कहा- समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है, जिसकी जड़ें भारतीय सभ्यता की गहराइयों से जुड़ी हैं। मेहनतकश अघरिया समाज ने अपने मूल व्यवसाय कृषि के साथ-साथ अन्य अनेक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। कृषि क्षेत्र में उनके योगदान से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अघरिया समाज की मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता किसी परिचय की मोहताज नहीं है। संगठित समाज राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि अघरिया समाज ने कृषि के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तय किया गया है, जिसे प्राप्त करने के लिए युवाओं को क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान देना होगा। नए अध्यक्षों का शपथ ग्रहण
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। यहां अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा के पदभार संभाला। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ध्रुव कुमार मिर्धा के जनसेवा के दीर्घ अनुभव का लाभ निश्चित रूप से पूरे समाज को मिलेगा। छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू के भी पदभार में मुख्यमंत्री पहुंचे। CM ने कार्यक्रम में कहा- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और परंपरागत श्रमशीलता के सम्मान का उत्सव है, जिसने सदियों से प्रदेश की आत्मा को संजोए रखा है। छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड नई ऊंचाइयों को छुएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *