सीकर में 17 साल की नाबालिग लड़की लापता हो गई। लड़की सीकर में अपनी मां के साथ रहती थी। वह दूध लेने दुकान पर गई थी। वापस नहीं लौटी। अब कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लड़की की मां ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया- मैं बेटी के साथ पिछले कुछ महीनों से सीकर में रह रही हूं। 16 दिसंबर को बेटी दूध लेने के लिए दुकान पर गई थी। वह वापस नहीं लौटी। आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। संदेह है कि उसे कोई युवक साथ ले गया। जिले में 20 साल की एक युवती की गुमशुदगी का भी मामला सामने आया है। युवती के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 20 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे उसकी बहन कॉलेज का नाम लेकर घर से निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी है। परिवार ने आसपास के गांव और रिश्तेदारी में भी काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। युवती के पास जो मोबाइल था वह भी स्विच ऑफ आ रहा है।


