अंता में परशुराम जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा:ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव, महाआरती और प्रसाद वितरण

अंता में रविवार को ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। कस्बे को भगवा पताकाओं से सजाया गया। शाम को निकली शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा गढ़ से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। कई स्थानों पर शीतल पेय वितरण किया गया और पुष्प वर्षा की गई। यात्रा का समापन गढ़ प्रांगण में महाआरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में आतिशबाजी का आयोजन किया गया। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। जन्मोत्सव में ब्राह्मण समाज का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा और प्रसाद वितरण में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना अधिकारी दिग्विजय सिंह गुर्जर और पुलिस उपाधीक्षक सयोजी लाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस विभाग ने चाक-चौबंद व्यवस्था की। शोभायात्रा से जुड़े PHOTOS

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *