सास-बहू को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार:मारपीट कर लूट थे गहने और 45 हजार रुपए; घर में घुसकर की थी लूटपाट

जोधपुर ग्रामीण की बिलाड़ा थाना पुलिस ने घर में हुई लूट का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की गई है। ग्रामीण एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि वारदात को लेकर टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसमें सुनील पुत्र बालाराम मेघवाल, महेंद्र नायक पुत्र रामदीन नायक निवासी पिचियाक, प्रमोद पुत्र ओमप्रकाश रैगर निवासी बिलाड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में वारदात करना स्वीकार किया है। गौरतलब है की बिलाड़ा थाने में 22 अप्रैल को हनुमान मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया कि 21 अप्रैल को वह अपने पिता के साथ हॉस्पिटल गया था। पीछे घर पर उनकी मां और उनकी पत्नी थी। रात के समय चोर मकान में घुसे और मां के पहने गहने सवा तोला की कंठी, सोने का बोर समेत चांदी के आभूषण और 45 हजार रुपए की छीन ले गए। आरोपियों ने चाकू और धारदार हथियार दिखाकर धमकाया व मारपीट कर लूटपाट की। इसको लेकर टीम ने कार्रवाई करते 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *