बांसवाड़ा की रीना ने नेशनल शूटिंग में जीता गोल्ड:600 से 594 स्कोर कर मेडल पर कब्जा जमाया; पेशे से टीचर हैं

नई दिल्ली में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित हुई 23 वी कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप पेरा इवेंट 2025 में वागड़ के बड़ोदिया के इटाउवा गांव की निवासी एवं सज्जनगढ़ ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गरासियाफला बिलडी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत रीना कटारा ने राइफल इवेंट्स में 600 में से 594 स्कोर प्राप्त कर पहली रैंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। गोल्ड मिलने के बाद जिले में खुशी की लहर जहां उन्हें अतिथियों एवं आयोजक कमेटी द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। रीना कटारा पूर्व में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पैरा इवेंट की शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वागड़ का नाम एवं मान बढ़ा चुकी है। रीना की इस उपलब्धि पर उनकी रेंज रॉयल शूटिंग एकेडमी बांसवाड़ा के प्रबंधक, प्रशिक्षक, उनके रिश्तेदारों, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी एवं और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *