प्रतापगढ़ में अफीम तस्करी का भंडाफोड़:बस की डिग्गी में छिपाकर ले जा रहा था डेढ़ किलो अफीम, उज्जैन का तस्कर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में अवैध अफीम की तस्करी का मामला पकड़ा है। पुलिस ने एनएच 113 पर सिद्धपुरा टोलनाके के पास नाकाबंदी के दौरान जाखड़ ट्रैवल्स की बस से 1 किलो 45 ग्राम अफीम बरामद की है। थाना रठांजना के थानाधिकारी दीपक कुमार और उनकी टीम ने 26 अप्रैल को वाहनों की जांच के दौरान बस की डिग्गी में रखी एक मोटरसाइकिल से अफीम बरामद की। पुलिस ने मामले में उज्जैन के गांधी कॉलोनी निवासी मांगीलाल (55) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में अफीम की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। थाना रठांजना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी हथुनिया के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है। आरोपी उज्जैन जिले के निलगंगा थाना क्षेत्र के लोहार पट्टी में रहता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अफीम तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *