प्रतापगढ़ में नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे थे तस्कर:पुलिस ने पीछा किया तो कार पलटी, 89 किलो डोडाचूरा बरामद; दो गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में पुलिस ने डोडा चूरा तस्करी करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस को देख नाकाबंदी तोड़ भागने लगे, पीछा करने पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार से 89.200 किलो ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने 26 अप्रैल को बरवाड़ा नाके पर नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान कारुंडा मोड़ की तरफ से आ रही कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी और बरवाड़ा देवल की तरफ भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो तेज गति के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार से उतरकर खेतों की तरफ भाग रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। कार की तलाशी में 5 कट्टों में भरा डोडाचूरा मिला। आरोपियों की पहचान ललित गर्ग (30) निवासी पारलिया, थाना बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ और भगतराम गुर्जर (33) निवासी बरवाड़ा गुर्जर, थाना छोटीसादड़ी, प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में ये कार्रवाई की गई। पुलिस ने डोडाचूरा और कार को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छोटीसादड़ी थाने में मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *