बालोतरा जिले के बायतु में कपड़ा दुकान में हुई आगजनी की घटना और सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखने पर व्यापारियों ने रविवार को मार्केट बंद करके बायतु थाने के आगे धरना दे दिया। व्यापारी आगजनी की घटना का खुलासा करने की मांग करने लगे। बायतु तहसीलदार और थानाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचकर बातचीत की। वार्ता के बाद व्यापारी मान गए और मार्केट खोलने पर राजी हो गए। पुलिस ने 5 दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया है। नकाबपोशों पर आग लगाने का आरोप दरअसल, 23-24 अप्रैल की रात को बायतु कस्बे में मुख्य बाजार स्थित JC फैशन शॉप की दुकान में आग लग गई थी। इससे दुकानदार का लाखों रुपए का सामान व कैश रुपए जलकर राख हो गए थे। व्यापारियों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखने पर बाइक पर दो-तीन नकाबपोश युवक घूमते नजर आए। इसके बाद व्यापारियों ने आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने बायतु थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। तीन दिन तक पुलिस की ओर से खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों ने रविवार को मार्केट बद करके बायतु थाने का धरना दे दिया। शाम को तहसीलदार सुरेश कुमार चौधरी और बायतु थानाधिकारी भंवरलाल विश्नोई ने वार्ता की। समझाइश और 5 दिन के समय पर व्यापारी राजी हो गए। पुलिस ने अब तक आरोपी नहीं पकड़े व्यापारियों का कहना है कि बायतु पुलिस ने पहले 3 दिन का समय मांगा था, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। अब पुलिस ने 5 दिन का समय मांगा है। इस समय में अगर कोई गिरफ्तारी या खुलासा नहीं होता है प्रदर्शन ओर उग्र किया जाएगा। आरोप- जानबूझकर आग लगाई बायतु प्रधान सिमरथाराम ने कहा- बायतु कस्बे में चार दिन पहले ऐसी अप्रिय और निदंनीय घटना हुई आज से पहले कभी नहीं हुई है। यह जो अपराध हुआ है। साजिश के तहत हुआ है। बदमाश लोगों ने जानबूझकर दुकान में आग लगाई। ऐसी घटना को कारित करने वालो को कठोर सजा मिलनी चाहिए। तहसीलदार सुरेश कुमार ने बताया- बायतु थानाधिकारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर व्यापार मंडल को कार्रवाई से अवगत करवाया है। कि आगामी 5 दिनों में पुलिस की ओर से टीम बनाकर, पूरा डाटा जांच करके प्रयास करकेंगे कि इस घटना का खुलासा हो। व्यापार मंडल मार्केट शांति रूप से पहले की तरह चलता रहे। स्थानीय लोगों से अपील है कि धरना प्रदर्शन और जो भी स्थान निर्धारित हो उस पर अनुमति लेकर ही करें। इनपुट: प्रकाश चौधरी


