रामगढ़ | भाजपा नेता रणंजय कुमार कुंटू के आवासीय कार्यालय में रविवार को बूथ नंबर 52 के अध्यक्ष सत्यजीत चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के द्वारा चलाए गए अभियान “एक पौधा मां के नाम” कार्यक्रम की सफलता की बात इस उद्बोधन में सुन कर खुशी जताई व इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री को दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ट नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटु ,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सोनकर, वार्ड नंबर छह के प्रभारी अजीत गुप्ता आदि थे। दुलमी | दुलमी के पुत्रीडीह घाटी स्थित झरना बाबा के समीप रविवार की सुबह एक सड़क हादसा हुआ। रांची से बोकारो जा रही एक कार सिकिदरी घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार चालक निरपेन्द्र कुमार नंदी व उनकी बेटी अर्पणा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना क्षेत्रीय युवक अभिषेक ने दुलमी प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष सुधीर मंगलेश को दी। सुधीर बिना विलंब किए एम्बुलेंस की व्यवस्था कर तुरंत मौके पर पहुंचे। साथ ही स्वयं घायलों को गोला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। रामगढ़ |टायर मोड़ स्थित महिला कौशल विकास केंद्र में रविवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि रामगढ़ विधानसभा के बिनोद कुमार के नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी जिला के अध्यक्ष प्रवीण मेहता व मंच संचालन बिनोद कुमार ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामचंद्र नायक अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव राज लाल, रंजीत राम उपस्थित थे। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामचंद्र नायक ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की संविधान बचाना है और देश को सुरक्षित रखना है।


