रामगढ़ | श्रीश्याम दीवाने परिवार रामगढ़ की ओर भव्य द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 4 मई की शाम 5 बजे से गोला रोड के श्री मारवाड़ी धर्मशाला में महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस महोत्सव को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। श्रीश्याम दीवाने परिवार की ओर से शहर के चौक-चौराहों सहित मंदिरों पर श्रीश्याम महोत्सव के बैनर लगाए गए है। वहीं, लोगों को महोत्सव में आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। भव्य द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव पर श्रीश्याम बाबा का भव्य दरबार सजेगा। बाबा का आलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत पूजन के बाद महा प्रसाद छप्पन भोग लगाया जाएगा। वहीं, दरबार में भजन गायिका बिहार समस्तीपुर की रेशमी शर्मा और भागलपुर के गायक राहुल सोनी भजनों से प्रभु श्रीश्याम को रिझाएंगे। इधर, महोत्सव तैयारी में मनीष अग्रवाल, इंदर अग्रवाल, आशीष गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, अनिल मित्तल, बंटी अग्रवाल, श्याम शर्मा, सुमित अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, चंदन सिंह, संतोष सिंह, मनीष अग्रवाल, संतोष सिंह, दीपक पंसारी, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल सहित अनेक भक्त जुटे हुए है।


