भास्कर न्यूज | मगनपुर गोला प्रखंड क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती गांव बाघाकुदर में रविवार को सरहुल पर्व मनाया गया। पर्व में रामगढ़ जिले के सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिनका स्वागत आदिवासी समाज के लोगों ने माला पहनाकर व ढोल नगाड़े के साथ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि आदिवासियों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार सरहुल पर्व है। पर्व को आदिवासी समाज के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। साथ ही अतिथि ने आयोजन समिति, स्थानीय ग्रामीणों व महिलाओं के पारंपरिक नृत्य में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों को प्रकृति पर्व सरहुल की बधाई दी और धरती माता से सबों के कल्याण की कामना की। साथ ही सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि प्रकृति का महापर्व सरहुल आप सबों के जीवन में नई ऊर्जा और उमंग लाए और धरती माता का आशीर्वाद आपके जीवन को हरियाली और खुशहाली से भर दे। सरहुल के इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपनी सभ्यता संस्कृति के साथ प्रकृति को भी संरक्षित करने का अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर अपने राज्य की जल, जंगल, और जमीन को भी बचाने की आवश्यकता है। मौके पर गोला मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, दुलमी प्रखंड सांसद प्रतिनिधि बिक्की कुमार महतो, भाजपा नेता सूरज वर्मा, आयोजन समिति के सुरेंद्र करमाली, दीपक मुंडा, महेंद्र मुंडा, राजेश करमाली, नरेश मुंडा, परमेश्वर मुंडा, दिनेश मुंडा, लोहा सिंह मुंडा, प्रकाश मुंडा, उमेश मुंडा, सूचन मुंडा, सिकंदर मुंडा सहित सैकड़ों महिला पुरूष उपस्थित थे ।


