समाज में स्वास्थ्य चेतना के संवाहक बने धर्मवीर

रामगढ़ | विगत पंद्रह वर्षों से समाज में लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ्य और निरोग रहने का गुर बता रहे हैं धर्मवीर अग्रवाल। उनका मानना है कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वच्छ मन का वास होता है। जब मन साफ होगा, तभी तमाम सामाजिक बुराइयां दूर होंगी। समाज और देश भी बेहतर बनेगा। इसी उदेश्य से धर्मवीर अग्रवाल समाज के सभी वर्ग के लोगो को योग के माध्यम से निरोग रहने के उपाय बताने में लगे हैं। जिसके कारण उन्होंने योग को जीवन का मिशन बनाकर गांव और शहर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकत बनाने के उदेश्य से योगाभ्यास कराने में जुटे हैं। किसी भी व्यक्ति के बीमार पड़ने, सांस से संबंधित या जोड़ों के दर्द की शिकायत होने पर वे नि:शुल्क योग के माध्यम से लोगों को निरोग करते हैं। जिसके कारण उन्होंने समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लोग धर्मवीर को समाज में स्वास्थ्य चेतना का संवाहक का दर्जा देते हैं। भास्कर न्यूज | मगनपुर गोला प्रखंड क्षेत्र के सरला कला गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी संतोष महतो ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से मंडा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही मंडा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें मंडा पूजा कमेटी का अध्यक्ष संतोष महतो, सचिव सेवक महतो, कोषाध्यक्ष महेश महतो के अलावा कार्यकारिणी सदस्य का चयन किया गया। जिसके बाद नवचयनित पूजा कमेटी के अध्यक्ष संतोष महतो ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 12 मई को मंडा पूजा धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के छऊ नृत्य कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। मौके पर महेश महतो, दिनेश महतो, हनुबीर महतो, अदरू महतो, गणेश महतो, दिनेश्वर महतो, मेहराम महतो, अनिल कुमार महतो, तिलोक महतो, करण महतो, बिक्रम महतो, बाली प्रजापति, प्यारी महतो, ऋषिक महतो आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *