शंकर कुमार देवघरिया|रामगढ़ रेलवे मंत्रालय के अमृत भारत योजना के तहत रामगढ़ रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। जिसके लिए स्टेशन के सुंदरी करण व प्लेटफार्म में यात्रियों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। स्टेशन परिसर में पार्किंग के अलावे गार्डेन का भी निर्माण कार्य जारी है। वहीं यात्रियों की विशेष सुविधा के लिए दोनों प्लैटफार्म में कोच इंडिकेटर लगाने के बाद लिफ्ट लगाने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। अब ट्रेन के स्टेशन में रूकने पर बुजुर्गों व दिव्यांगों को विशेष सुविधा मिलेगी। उन्हें फ्लाईओवर के बजाय एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लैटफार्म में लिफ्ट के माध्यम से जाने में आसानी होगी।


