वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन 3 मई को

लातेहार | तंजीम ओलमाए अहले सुन्नत कमेटी लातेहार ने वक्फ बिल के खिलाफ तीन मई को विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। इसे लेकर शहर के करकट स्थित अंसार नगर में बैठक हुई। नेताओं ने कहा कि यह विधेयक देश को बांटने की बीजेपी की चाल है। बीजेपी ने अपने बहुमत के दम पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में इसे पारित करा लिया है। इस तानाशाही रवैये का विरोध करते हैं। तीन मई को जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। यह विधेयक मुस्लिम संपत्तियों को जब्त करने की कोशिश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *