तहज़ीब फाउंडेशन के प्रेम भसीन बने अध्यक्ष

मेदिनीनगर | इप्टा के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ कलाकार प्रेम भसीन, अविनाश देव, डॉ. अशरफ जमाल अश्क उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में सर्व प्रेम भसीन अध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, मृत्युंजय शर्मा उपाध्यक्ष, डॉ. अशरफ जमाल महासचिव, नुदरत नवाज़ कोषाध्यक्ष, रौनक अफरोज संयुक्त सचिव, प्रेम प्रकाश संयुक्त सचिव, शालिनी श्रीवास्तव, शिव शंकर, अब्दुल हमीद, कौशल किशोर, आशा शर्मा, उपेंद्र मिश्रा, अनवर अहमद, नसीम अहमद को बनाया गया। छतरपुर | रेगनिया (देवगन) निवासी संजय गोदराम उर्फ संजय यादव पिता सरयू यादव के घर पीपरा पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। इसको लेकर न्यायिक दंडाधिकारी, पलामू की अदालत ने संजय गोदराम के विरुद्ध इश्तेहार जारी किया है। निर्धारित तिथि को अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया है। बताया गया कि न्यायालय में हाजिर नहीं होने कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *