अमृतसर| बाजार सिरकी बांदा स्थित शिवाला गंगा राम में 30 अप्रैल से 6 मई तक श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। शिवाला गंगा राम महिला संकीर्तन मंडली और कमेटी की ओर से करवाई जा रही कथा दोपहर 2 से साढ़े 6 बजे तक होगी। इस कथा को भागवत प्रवक्ता परम श्रद्धेय धर्मेंद्र गोस्वामी महाराज श्री धाम नंदगांव वालों की ओर से की जाएगी। जबकि 29 अप्रैल को शाम 5 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें महिला कलश सिरों पर रखकर यात्रा में शामिल होंगी। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है। यह सप्ताह अमृतसर के लोगों के लिए भक्ति और ज्ञान का एक अनूठा अनुभव लेकर आएगा।


