सागर में व्यापारी से 45 लाख की लूट:स्कूटी के सामने लगाई कार, आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर ले भागे रुपयों से भरा बैग

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 45 लाख रुपए की लूट की वारदात सामने आई है। मामले की शिकायत व्यापारी ने मोतीनगर थाने में की है। शिकायत मिलते ही पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। कुछ संदिग्ध पुलिस ने पकड़े है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। व्यापारी सुनील उर्फ सोनू पिता दुलीचंद लहरवानी निवासी सिंधी कैंप ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि शनिवार की सुबह अपनी स्कूटी से 45 लाख रुपए लेकर दूसरे व्यापारी को देने जा रहा था। घर से निकलने के बाद जैसे ही ओवरब्रिज पर स्कूटी से पहुंचा तो एक कार स्कूटी के सामने आकर रुक गई। उसमें दो युवक बैठे थे। जैसे ही मैंने स्कूटी रोकी तो एक बाइक मेरे बाजू में आकर खड़ी हो गई। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। मैं कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाश स्कूटी में रखा पैसों से भरा बैग लेकर भाग गए। बैग में 45 लाख रुपए रखे थे। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *