भास्कर न्यूज | बालोद नगर में माहेश्वरी पंचायत द्वारा महेश नवमी के अवसर पर 4 जून को नेत्रदान और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के पोस्टर का विमोचन उपमुख्यमंत्री अरुण साव और संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने किया। दोनों को शिविर में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया गया। माहेश्वरी पंचायत ने सर्व समाज से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है। विधायक संगीता सिन्हा ने समाज को नेत्रदान और रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। माहेश्वरी भवन, गंजपारा में होने वाले इस शिविर की थीम जिंदगी के साथ रक्तदान और जिंदगी के बाद नेत्रदान रखी गई है। माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष स्वरूप राठी ने बताया कि शिविर में सर्व समाज की सहभागिता अनिवार्य है। सेवा, त्याग और सदाचार के लिए पहचाने जाने वाला माहेश्वरी समाज हर क्षेत्र में अग्रणी है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष स्वरूप राठी, सुरेश टावरी, आशीष गांधी, प्रमोद पनपालिया, केशव मंत्री समेत अन्य मौजूद रहे।


