घायल तीन युवक खतरे से बाहर, चालक पर केस दर्ज

बालोद| गुंडरदेही मुख्यालय से 20 किमी दूर हल्दी-पसौद मार्ग में तीन युवकों को रौंदने वाले पिकअप चालक के खिलाफ गुंडरदेही थाने में धारा 125(ए), 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के संबंध में जानकारी जुटा​ई जा रही है। पसौद निवासी दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि 25 अप्रैल को दोस्त तुलेश्वर की बहन की शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात 9.20 बजे खाना परोसने के दौरान रोड किनारे दोस्त टोकेन्द्र विश्वकर्मा तथा योगेश कुमार निर्मलकर के साथ खड़े थे, तभी पिकअप चालक ने तीनों को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार पिकअप की चपेट में आने वाले तीन युवक खतरे से बाहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *