जालंधर में रेड करने गई पुलिस पार्टी पर पथराव:प्रवासी का फोन छीनने का था आरोप, पुलिस पहुंची तो ईंट-पत्थर बरसाए

पंजाब के जालंधर में छीना झपटी करने वाले युवक के घर पर रेड करने गई पुलिस पार्टी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। घटना में इलाका निवासियों को भी चोट आई है। वारदात के बाद से मौके से सभी आरोपी फरार हो गए थे। आरोपियों ने एक प्रवासी का फोन लूटा था। उसकी शिकायत पर पुलिस जांच के लिए मोहल्ले में पहुंची, वहां से तीनों युवक फरार हुए तो पुलिस रेड के लिए उक्त आरोपियों के घर पर गई थी। इस दौरान पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। फिलहाल मामले में चार लोगों के जख्मी होने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी। जालंधर के नूरपुर के पास हुई घटना, जांच जारी मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के मकसूदा थाना क्षेत्र में पड़ते गांव नूरपुर में स्थित पंजाब ग्रामीण बैंक के पास उक्त वारदात हुई। आरोप है कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले रोहित पांडेय (हाल निवासी नूरपुर) से तीन युवकों ने फोन छीनने की कोशिश की थी। मगर पीड़ित ने अपना फोन नहीं दिया तो उसे बुरी तरह से पीटा गया था। जब पीड़ित शोर मचाने लगा तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मामले की जानकारी तुरंत पुलिस विभाग को दी गई। ज्यादा लोगों को देख कर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मौके से पुलिस ने एक युवक को तो हिरासत में ले लिया था। मगर बाकी के साथी फरार हो गए थे। रेड करने गई पुलिस पार्टी पर किया पथराव पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद जब पुलिस घोगड़ी रोड पर रेड करनी गई तो आरोपियों ने घर की छत से एकाएक कर इलाका वासियों और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। घटना में पुलिस मुलाजिमों सहित 4 लोगों को चोटें आईं हैं। साथ ही पुलिस कर्मियों की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। मामले को एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क से अगत करवा दिया गया था। आज मामले में पुलिस जल्द नई एफआईआर दर्ज करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *