पशु-पक्षियों को बचाने फ्री में कोटना सकोरे व बर्ड फीडर बांट पानी डाल रहे

बालोद| जैन युवा शक्ति संस्था से जुड़े सदस्य गर्मी सीजन में पशु-पक्षियों की प्यास बुझाकर जिंदगी बचाने अच्छी पहल कर रहें है। फ्री में कोटना, सकोरे, बर्ड फीडर वितरण कर रहे हैं। खुद पानी भी डालकर दूसरों को भी रोजाना ऐसा करने अपील कर रहे है ताकि पशु-पक्षियों को आसानी से किसी भी जगह पानी मिल सकें। पिछले 8 साल में शहर सहित आसपास क्षेत्र में 2 हजार से ज्यादा सकोरे बांट चुके हैं। जैन युवा शक्ति के अध्यक्ष सुभाष नाहटा ने बताया कि गर्मी सीजन में पानी न मिलने की वजह से पशु-पक्षी तड़पते रहते है। इसी को ध्यान में रखकर 2017-18 से पहल की शुरुआत हुई है। मदद के लिए यहां फोन करें: 7421812000 ईमेल एड्रेस jysjsbalod@gmail.com कार्यालय का पताः महावीर भवन बालोद इस बार 500 बर्ड फीडर, सकोरे बांटने का रखा लक्ष्य इस साल गर्मी सीजन में 500 बर्ड फीडर, सकोरे बांटने का लक्ष्य रखा गया है। सकारात्मक पहल शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि गर्मी सीजन में पशु-पक्षियों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकें। इसके लिए जैन युवा शक्ति से जुड़कर शुभम श्रीश्रीमाल, श्रेयांश भंसाली, हर्ष बाफना, आनंद बाफना, अक्षय,खुश चौरड़िया, संभव बाफना, श्रेनिक नाहटा, दर्शन चौरड़िया, रजत सहित अन्य सदस्य पहल कर रहें है। समाज के मुखिया व अन्य पदाधिकारी भी युवाओं की पहल में अपनी सहभागिता दे रहें है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *