नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में डौंडी की दीपिका चौरका ने कुल 3 गोल किए

भास्कर न्यूज | डौंडी 68वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता इम्फाल में हुई। बालिका अंडर-19 फुटबॉल में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में राजस्थान को 3-0 से हराया। दूसरे मैच में आंध्रप्रदेश को 2-0 से मात दी। तीसरे मैच में तेलंगाना को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में केरला की मजबूत टीम से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। छत्तीसगढ़ टीम में गर्ल्स फुटबॉल क्लब डौंडी की दो खिलाड़ी शामिल रहीं। दीपिका चौरका ने शानदार खेल दिखाया। पूरे टूर्नामेंट में 3 गोल किए। टीम की दूसरी टॉप स्कोरर रहीं। इसी साल ओपन नेशनल में भी खेल चुकी हैं। गोलकीपर प्रिया जायसवाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया। मणिपुर से लौटने पर दीपिका के पिता यशवंत, माता सरोज, बहन मीनाक्षी चौरका, प्रिया के पिता राजकुमार, माता रजनीदेवी, भाई आकाश, साथी खिलाड़ी सोनम, किरण, शालिनी, दीप, कोमेश, तानिया, प्रतिभा, मनीषा, माधवी, शिवानी और कोच ने मिलकर स्वागत किया। बाजे-गाजे और पटाखों के साथ नगर में माता जिमीदांरिन, दुर्गा मां और हनुमानजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद नगर भ्रमण कराया गया। बालोद जिले के गर्ल्स फुटबॉल क्लब डौंडी की इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *