स्वर्णकार समाज ने आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज | बालोद शहर के जय स्तंभ चौक पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला स्वर्णकार समाज ने सभा की। दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की गई। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। 22 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस घटना ने पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ को भी झकझोर दिया है। प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है। जिला स्वर्णकार समाज बालोद के अध्यक्ष कमलेश सोनी ने हमले को कायरता और बर्बरता की चरम सीमा बताया। उन्होंने कहा कि धर्म या जाति के आधार पर निर्दोष लोगों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है। उन्होंने मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सभा में सचिव सुरेंद्र कुमार सोनी, जागेश्वर सोनी, कृष्णा सोनी, देवेंद्र सोनी, दीपक सोनी, अनिल सोनी, संजय सोनी, पंकज सोनी, संजीव सोनी, डोमेन्द्र सोनी, सोनम सोनी, विक्की सोनी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *