अटल विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने यशवंत सिन्हा

भास्कर न्यूज | हजारीबाग अटल विचार मंच की एक बैठक रविवार डेमो टांड स्थित ऋषभ वाटिका में हुई। बैठक की अध्यक्षता अटल विचार मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश मिश्रा व संचालन दीपक नाथ सहाय ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद व केंद्र के पूर्व वित्त विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा उपस्थित थे। सर्वप्रथम पहलगाम में हुए निर्दोषों की हत्या पर दुख जताते हुए मृत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। आज की बैठक संगठन के विस्तारी करण को लेकर हुई। इसमें अटल विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई। अटल विचार मंच की वरिष्ठ नेत्री प्रियंवदा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अटल विचार मंच के संस्थापक सह हजारीबाग के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में यशवंत सिन्हा को पूर्ण अधिकार दिया गया कि वह संगठन का विस्तार करते हुए अटल विचार मंच को राजनीतिक पार्टी के रूप में निबंध करवाने की अग्रेतर कार्रवाई करें। इस अवसर पर प्रकाश मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अटल विचार मंच राष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को स्थापित कर एक नया मुकाम यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में हासिल करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *