भास्कर न्यूज| कोडरमा आईएमए कोडरमा की बैठक शनिवार को जिमखाना क्लब में हुई। बैठक की अध्यक्षता आईएमए अध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार राज ने की। बैठक में तय किया गया कि 27 अप्रैल को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट और क्लीनिकल प्रोटेक्शन एक्ट को अविलंब लागू करने की मांग की जाएगी। यह एक्ट बिहार और अन्य राज्यों में पहले से लागू है। बैठक के अंत में पुलवामा में शहीद हुए लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में सचिव डॉ राजीव कान्त पांडे, डॉ आर के दीपक, डॉ रचना गुप्ता, डॉ अभिलाषा गुप्ता, डॉ आशीष कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ सुनील कुमार और डॉ सीमा सहित कई डॉक्टर उपस्थित रहे। भास्कर न्यूज | चतरा सदर थाना पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्रतिबंधित मांस के साथ चार नाबालिग सहित प्रतिबंधित मांस खरीद बिक्री करने वाले कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। इसके अलावा आठ से दस गाय भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार गौ तस्करों में कसाई मोहल्ला व खानका मस्जिद रोड़ निवासी मो एहतेशाम, मो आरीफ, मो अरबाज, मो शाहिद, मो अकरम सहित चार नाबालिग व एक महिला शामिल है। बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को सूचना मिली थी कि शहर के खानका मस्जिद रोड़ और कसाई मोहल्ला में प्रतिबंधित गौ मांस की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के आलोक में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने शहर के खानका मस्जिद और कसाई मोहल्ला में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान कुछ लोग प्रतिबंधित गौ मांस की खरीद-बिक्री करते पकड़े गए। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि छापेमारी के क्रम में गौकशी के लिए रखे दस मवेशियों को भी बरामद किया। साथ ही गाय का मांस के साथ घटना में प्रयुक्त टांगी, छुरी सहित अन्य समान भी जब्त किया गया है। इस मामले में सदर थाना में एफआईआर की तैयारी चल रही है। सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ इसके खरीद बिक्री करने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध एफआईआर की तैयारी चल रही है।


