परिजनों ने निकाला आक्रोश मार्च हत्यारे को फांसी देने की मांग की

भास्कर न्यूज | हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार ओपी अंतर्गत खीरगांव के नमस्कार चौक निवासी प्रभात कुमार साव हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए परिजनों व मुहल्ले के लोगों ने रविवार को आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च खीरगांव के पांडेय टोला स्थित देवी मंडप से चलकर झंडा चौक तक गया। सभी लोगों ने गिरफ्तार आरोपी मो. कैफ अली एवं शामिल अन्य आरोपियों को फांसी देने का नारा लगा रहे थे। रैली में परिजनों के अलावे हिंदू राष्ट्र संघ के संस्थापक शशि भूषण केसरी, रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान, भाजपा पिछड़ी जाति के सचिव चंद्रिका साहू, नितेश साव, अनिल साव, आशीष साव, महेंद्र सोनकर सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। लोग इस हत्याकांड में मोहम्मद कैफ अली के साथ शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी का मांग कर रहे थे। लोगों का यह भी कहना था कि आखिर कैफ अली ने प्रभात कुमार की हत्या क्यों की ।इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे इसका खुलासा हो। सभी अपने हाथों में मोहम्मद कैफ अली को फांसी दो का तख्ती लिए हुए थे। आगे आगे बड़ा पोस्टर लेकर लोग चल रहे थे। बताया गया कि प्रभात कुमार हत्याकांड को लेकर मो कैफ अली तथा अन्य दोषियों को सजा दिलवाने के लिए शनिवार शाम को बैठक की गई थी। बैठक में ही रैली निकालने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के तहत आज रैली निकाली। मालूम हो कि बाकर गली के सामने 10 अप्रैल को रात 7:55 बजे कृष्णा कुमार ने अपने दोस्त प्रभात कुमार साव को स्कूटी से छोड़ा था। वहां से प्रभात पैदल बाकर गली होते हुए अपना घर जा रहा था। तभी महज छह मिनट के भीतर 8:01 बजे प्रभात की हत्या हो गई थी। इससे आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने दूसरे दिन सुबह 7:00 बजे से हजारीबाग सिमरिया रोड एनएच 522 को जाम कर दिया था। स्थिति ऐसी उत्पन्न हो गई थी की भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया था। 6 घंटे तक लगभग छावनी में इलाका तब्दील रहा था। यह मामला बिल्कुल ब्लाइंड था । किसी भी तरह का एविडेंस पुलिस के हाथ नहीं लगे थे ।काफी मशक्कत के बाद हत्यारा मोहम्मद कैफ की गिरफ्तारी हुई। अपराध में प्रयुक्त पिस्टल भी पुलिस ने उससे बरामद कर लिया। हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर लोगों ने निकाला आक्रोश रैली। देर रात तक गली में आवारा गर्दों का जमावड़ा आक्रोश मार्च में शामिल लोगों ने यह भी जानकारी दी की बाकर गली में देर रास्ता तक आवारा किस्म के लोगों का जमावड़ा लगता है। यहां पर नशा के समान बेचे जाते हैं। बताया कि नशेड़ियों के कारण बहू बेटियां भी सुरक्षित नहीं है और हमेशा डर बना रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *