भास्कर न्यूज | चतरा भीषण गर्मी से परेशान जिलेवासियों के लिए रविवार की दिन राहत भरा रहा ।रविवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा । सुबह से ही आसमान में बादल छाया रहा । शाम को आंधी चली। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे मौसम सुहाना हो गया है। अगले एक मई तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि जिले में भीषण गर्मी पड़ रही थी। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया था। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन अचानक मौसम का मिजाज बदल जाने से तापमान में गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भास्कर न्यूज | चतरा सदर थाना क्षेत्र के कुल्लू मोड़ के पास शनिवार की देर रात कोयला लदे हाईवा के चकमे से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली पोलियो में जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में एंबुलेंस चालक अमर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। बताया जाता है कि एंबुलेंस चालक डायल 104 एंबुलेंस से मरीज को रांची रिम्स से छोड़कर वापस चतरा लौट रहा था। कुल्लू मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे दो हाईवा ओवरटैक कर रहे थे। जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे एंबुलेंस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ और चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।


