स्वास्थ्य मंत्री आज स्वास्थ्य आपूर्ति व आपदा प्रबंधन के पदाधिकारी के साथ करेंगे बैठक

भास्कर न्यूज | कोडरमा. स्वास्थ्य, सार्वजनिक वितरण, उपभोक्ता मामले और आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के कोडरमा आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंत्री के दौरे के दौरान उनके द्वारा सदर अस्पताल का निरीक्षण किए जाने की संभावना है। इसे लेकर अस्पताल में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह मंत्री के कटआउट लगाए गए हैं। मुख्य गेट और परिसर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से योजना बनाई गई है कि मंत्री के हाथों हाल ही में अनुबंध पर नियुक्त कई कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। साथ ही कुछ नई योजनाओं का उद्घाटन भी मंत्री के हाथों कराया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री रविवार देर शाम कोडरमा पहुंचेंगे। सोमवार सुबह 11 बजे शिव वाटिका में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे 40 दिवसीय संविधान बचाओ कार्यक्रम पर चर्चा होगी। इसके बाद अपराह्न 2 बजे परिषद भवन में स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और आपदा विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। अपराह्न 6 बजे मंत्री निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। रात्रि 7 बजे के करीब मंत्री कोडरमा से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा भी तैयारियां की जा रही हैं। भास्कर न्यूज |चतरा चतरा कोर्ट के समीप सर्किट हाउस में रविवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखंड की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा और संचालन सचिव अवध कुमार भारती ने किया। अधिकारी का दायित्व ह0 कैप्टन दिलीप कुमार सिंह ने निभाई। बैठक में सर्वप्रथम पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद पर्यटकों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।बैठक में सर्वसम्मति से चतरा जिला की नए कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष मोहन कुमार साहा, उपाध्यक्ष जय जीत कुमार सिंह, सचिव महेश बांडों, उपसचिव प्रेमचंद प्रसाद, मीडिया प्रभारी धनेश्वर साहु, उप मीडिया प्रभारी किशुन राम, चतरा सदर प्रखंड अध्यक्ष राम बचन साव, सदर प्रखंड सचिव बाल किसुन बांडों, हंटरगंज प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय और आरा पंचायत अध्यक्ष सुरेश मिंज को बनाया गया ।बैठक में उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया साथ ही सभी सैनिकों/अर्धसैनिको को एक जुट रहने की सलाह दी। बैठक में आए नए सदस्यों को फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उप कोषाध्यक्ष बासुदेव साहु, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह, पूर्व मीडिया प्रभारी रमन साहु, प्रखंड अध्यक्ष किशुन राम, मयूरहंड प्रखंड अध्यक्ष सुभाष सिंह, हंटरगंज प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह, धनेश्वर साहु, प्रेमचंद प्रसाद, विनोद कुमार, जयजीत सिंह, रामबचन साव, गेरेगोरी लिंडा, श्यामनंदन सिंह, महेश बांडों, सुरेश मिंज, बाल किसुन बांडों, प्रवीण कुमार, बोना फीस लिंडा, काजल कुमारी, शहीद सहेंद्र के पिता मोहन साव, शहीद भुवनेश्नर गोप की पत्नी सरिता कुमारी आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *