चौकीदार भर्ती परीक्षा में 4552 परीक्षार्थी हुए शामिल, 230 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे

जामताड़ा| जिले में चौकीदार नियुक्ति के लिए 15 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। कुल 4782 परीक्षार्थियों में से 4552 ने परीक्षा में भाग लिया। 230 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा एक पाली में सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक चली। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय ने बताया कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। उन्होंने परीक्षा कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मियों, केंद्राधीक्षकों और वीक्षकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त कुमुद सहाय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *