जयपुर में प्रदीप मिश्रा की कथा,7-मंजिल के बराबर डोम बना:1.5 लाख लोगों के बैठने का इंतजाम, 250 AI कैमरों से होगी निगरानी; 500 हलवाइयों की टीम रहेगी

प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा 1 से 7 मई 2025 तक जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में शिव महापुराण कथा सुनाएंगे। रोजाना दोपहर 1 बजे से होने वाली इस दिव्य कथा के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। कथा की शुरुआत से एक दिन पहले 30 अप्रैल को भवानी निकेतन से 21 हजार महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी, जिस पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। प्रदीप मिश्रा की कथा में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की क्षमता वाला विशाल पंडाल तैयार किया गया है। मुख्य डोम सात मंजिला ऊंचाई के बराबर होगा। पंडाल को स्पेशल कूलिंग टेक्नोलॉजी से ठंडा रखा जाएगा। सुरक्षा के लिए 250 AI कैमरे लगाए गए हैं। आयोजकों ने 25 हजार लोगों के रुकने और रोजाना एक लाख भक्तों के भोजन प्रसाद की व्यवस्था की है। 21 कुंडीय महायज्ञ और एक लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था डेढ़ लाख लोगों का हाईटेक पंडाल, जर्मन टेक्नोलॉजी से मिलेगी गर्मी से राहत हाईटेक पंडाल में मिलेगी गर्मी से राहत
विद्याधर नगर स्टेडियम के पीछे 400×700 फीट के तीन और 60×600 फीट का एक पंडाल तैयार किया गया है। इस पंडाल की कुल क्षमता 1.5 लाख लोगों की है। आयोजन समिति सदस्य प्रदीप कविया ने बताया कि पंडाल को स्पेशल जर्मन टेक्नोलॉजी के जैक सिस्टम से बनाया गया है, जो 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी और बारिश को भी झेल सकता है। पंडाल के रूफिंग में अल्ट्रा वायलेट रिफ्लेक्टिव मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे तापमान बाहर की तुलना में 5-6 डिग्री तक कम रहेगा। भीड़ ज्यादा होने और गर्मी बढ़ने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पूरे पंडाल में ऑटोमैटिक स्प्रिंकलर सिस्टम लगाया गया है, जो हर 10 सेकेंड में पानी की फुहारें छोड़ेगा। इसके लिए 200 टैंकरों की पानी सप्लाई की व्यवस्था की गई है, जिससे टेम्परेचर में 15 से 20 डिग्री तक कमी आएगी। आदियोगी की भव्य प्रतिमा से सजा स्टेज
कथा वाचन के लिए 150×40 फीट का विशाल और भव्य स्टेज तैयार किया गया है। स्टेज के बैकग्राउंड में आदियोगी शिव की भव्य प्रतिमा लगाई गई है। इस प्रतिमा के चारों ओर पहाड़ों जैसी आकृति तैयार की गई है, जिसके बीच ध्यानमुद्रा में आदियोगी शिव नजर आएंगे। स्टेज का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं
कथा स्थल के पास 25 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सीकर रोड की सभी होटलें पहले ही बुक हो चुकी हैं। इसके अलावा कथा स्थल के आसपास 1000 अस्थाई शौचालय बनाए गए हैं, जिनमें इंडियन और यूरोपियन टॉयलेट शामिल हैं। विद्याधर नगर स्टेडियम के पीछे भोजनशाला के पास भी अलग से शौचालय की व्यवस्था की गई है। साथ ही नगर निगम की ओर से चल शौचालय भी उपलब्ध रहेंगे। अब देखिए, तैयारियों से जुड़ी 3 तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *