सेंसेक्स में 500 अंक की तेजी:79,800 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में तेजी

शेयर बाजार में आज यानी 28 अप्रैल को तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 79,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है, ये 24,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो और एनर्जी शेयर्स में तेजी है। वहीं FMCG और IT शेयर्स दबाव में कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में आज तेजी आज से ओपन होगा एथर एनर्जी का IPO
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली भारतीय कंपनी एथर एनर्जी का IPO आज यानी 28 अप्रैल से ओपन होगा। निवेशक इसके लिए 30 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे। इस IPO का इश्यू प्राइस ₹304-₹321 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 8.18 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,750 करोड़ जुटाना चाहती है। शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले 25 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 589 अंक (0.74%) गिरकर 79,212 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 207 अंक (0.86%) गिरावट रही, ये 24,039 पर बंद हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *