जालंधर में घर की पहली मंजिल को लगी भीषण आग:पिता-पुत्र सुरक्षित बाहर निकाले, फायर ब्रिगेड की टीमों ने पाया काबू

पंजाब के जालंधर में चीमा चौक से सटे संघा चौक के पास एक घर की पहली मंजिल पर भीषण आग लग गई। घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर समय रहते काबू पा लिया था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, इसे लेकर फायर ब्रिगेड की टीमों के अनुसार आग सिलेंडर लगे रैगुलेटर लीक होने से लगी हो सकती है। फिलहाल मामले में इसी पर जांच की जा रही है। फायर ब्रिगेड अधिकारी बोले- एक घंटे बाद आग पर काबू पाया लीडिंग फायर मैन रविंदर सिंह ने बताया कि हमें आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े दस बजे मिली थी। जिसके बाद हमारी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं थी। मौके पर घर की पहली मंजिल को बुरी तरह से आग लगी हुई थी और आसपास के लोग सहमे हुए थे। जिसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंदर सिंह के अनुसार मौके से एक सिलेंडर भी मिला है, जोकि आग लगने वाली जगह के पास ही पड़ा हुआ था। घटना के वक्त घर के अंदर पिता और पुत्र थे। जोकि सुरक्षित बाहर आ चुके थे। घटना में घर के अंदर पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *