अतरिया खुर्द और टाटाकासा में हितग्राहियों का सर्वे किया

दामापुर | मोर दुआर साय सरकार अभियान के तहत अतरिया खुर्द और टाटाकासा गांव में घर-घर जाकर पात्र हितग्राहियों का सर्वे किया गया। सभी पात्र लोगों के नाम जोड़े गए। अभियान में अश्वनी यदु, ग्राम पंचायत अतरिया खुर्द के उप सरपंच धर्मेंद्र कुंभकार, रोजगार सहायक देवा कुंभकार, पंच नेत राम कुर्रे, पंच अनिल यादव, पंच सोनू कुर्रे, पंच धनंजय कुंभकार और अन्य पंचों ने विशेष सहयोग दिया। ग्रामवासियों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पड़रिया विधायक भावना बोहरा का जनहितैषी योजना के लिए आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *