सोलन में कुनिहार ब्लॉक की बड़ी उपलब्धि:56 पंचायतों में 6123 परिवारों को मिला रोजगार, साढ़े 12 करोड़ का कार्य

हिमाचल प्रदेश सोलन जिले के कुनिहार ब्लॉक ने वित्त वर्ष 2024-25 में मनरेगा योजना के तहत उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। ब्लॉक की 56 पंचायतों में 12 करोड़ 52 लाख 4 हजार रुपए के विकास कार्य किए गए हैं। खंड विकास अधिकारी कंवर तन्मय सिंह के अनुसार इस अवधि में 6123 परिवारों के 8296 लोगों ने मनरेगा कार्यों में भाग लिया। कुल 270183 कार्य दिवस सृजित किए गए। 28 लाख के अधूरे कार्य पूरे वहीं प्रत्येक श्रमिक को 320 रुपए प्रतिदिन की दर से मजदूरी दी जा रही है। कार्य निष्पादन में शीर्ष 10 पंचायतों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। देवरा पंचायत ने 94.45 लाख, कुनिहार ने 69.02 लाख और कोठी ने 64.93 लाख रुपये के कार्य पूरे किए। घनागुघाट ने 42.37 लाख, पलोग ने 41.29 लाख और सन्याड़ी मोड़ ने 34.27 लाख रुपए के कार्य किए। दधोगी, दावटी, मान और डोमेहर पंचायतों ने भी 28 लाख रुपए से अधिक के कार्य पूरे किए। 100 दिन का रोजगार देने का प्रावधान मनरेगा योजना के तहत लगभग 260 प्रकार के कार्य कराए जाते हैं। इनमें गोशाला निर्माण, भूमि सुधार, नालियों का निर्माण, वर्षा जल संचयन टैंक, कम्पोस्ट पिट, श्मशान घाट और कृषि तालाब प्रमुख हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके घर के पास ही रोजगार उपलब्ध कराना है। प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में 100 दिन का रोजगार देने का प्रावधान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *