मरवाही वनमंडल के पेंड्रा रेंज स्थित कोड़गार जंगल में वन विभाग पौधरोपण के लिए मजदूरों की जगह मशीनों का उपयोग कर रहा है। कैंपा मद और ग्रीन पैडीट योजना के तहत 105 हेक्टेयर क्षेत्र में 1 लाख से अधिक पौधे लगाए जाने हैं। पेंड्रा रेंजर के अनुसार अब तक लगभग 80 हजार गड्ढों की खुदाई हो चुकी है। वन विभाग का कहना है कि मजदूर नहीं मिल रहे हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें काम की जानकारी ही नहीं दी गई। वन्य जीव क्षेत्र में मशीनों का उपयोग प्रतिबंधित है। कोड़गार से अमारू मार्ग पर स्थित साल-सरई के घने जंगल में कई वन्य जीव रहते हैं। मशीनों के कारण वन्य जीव रिहायशी इलाकों की ओर पलायन कर रहे हैं। साल-सरई के पौधे प्राकृतिक रूप से उगते हैं। इन्हें परिपक्व होने में लगभग 100 वर्ष लगते हैं। मशीनों के बड़े पहिए इन छोटे पौधों को नष्ट कर रहे हैं। जेसीबी मशीनों से मानक के विपरीत गड्ढे खोदे जा रहे हैं। इससे पौधरोपण की गुणवत्ता प्रभावित होगी। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि विभाग पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जांच न होने पर मजदूरों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।


