बिलासपुर में चलती कार पर स्टंटबाजी, VIDEO:सनरूफ खोल छत पर बैठकर पी रहे थे सिगरेट, बदमाश युवकों ने ट्रैफिक नियमों धज्जियां उड़ा पुलिस को दी चुनौती

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बदमाश युवक कार पर सवार होकर मस्ती में स्टंटबाजी करते नजर आए। सनरूफ खोल छत पर बैठकर चलती कार पर युवक सिगरेट पीते हुए फर्राटे मार रहे थे। युवकों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। ट्रैफिक पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर युवकों की तलाश करने का दावा कर रही है। बताया जा रहा है घटना शनिवार की रात की है। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित अग्रसेन चौक रोड पर कार में तीन युवक सवार थे, जो मस्ती करते हुए हंगामा मचा रहे थे। इस दौरान एक युवक खतरनाक तरीके से चलती कार की छत पर बैठ गया। वहीं, दूसरा युवक भी सनरूफ से निकलकर मस्ती करते दिख रहा है। उनके इस हरकत से गंभीर हादसा होने का भी खतरा था। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
युवकों के हंगामा मचाते हुए स्टंटबाजी करने का किसी ने वीडियो बना लिया, जिसे उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया जा रहा है। एक तरफ ट्रैफिक पुलिस शहर के चौक-चौराहों पर जांच कर नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने का दावा कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ बदमाश युवक खुलेआम ट्रैफिक नियम तोड़ते दिख रहे हैं। कार मालिक को जारी किया नोटिस
एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान कर गई है। उसे नोटिस जारी किया गया है और चेतावनी दी गई है कि कार लेकर थाने पहुंचे। ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। वाहन मालिक का होगा लाइसेंस निरस्त
उन्होंने बताया कि तय समय में वाहन मालिक गाड़ी लेकर पेश नहीं होगा, तो उसके खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार जब्त कर न्यायालयीन कार्रवाई भी की जाएगी। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान जोखिम में डालती हैं। लिहाजा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *