बालोद| जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले पर श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख ने आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि यह दिन जम्मू कश्मीर के इतिहास में अभिशप्त, क्रूर और काला दिवस बन गया। इस सुनियोजित साजिश में 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी गई। यह हमला पाकिस्तानी आतंकी संगठन आईएसआई, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और देश के पाकिस्तानी परस्त गद्दारों की राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी मानसिकता का परिणाम है। निर्दोष पर्यटकों की हत्या की नैतिक जिम्मेदारी उमर अब्दुल्ला सरकार को लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी दी है। अब उन्हें मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है।


