नलकूप खनन व हैंडपंप के 500 प्रस्तावों पर काम शुरू

भास्कर न्यूज | कवर्धा राज्य सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए विधायकों से प्राप्त नलकूप खनन व हैंडपंप स्थापना के प्रस्तावों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीएचई ने विधायकों से प्राप्त प्रस्तावों पर प्राथमिकता तय करते हुए प्रदेशभर में 500 नलकूपों के खनन और हैंडपंप स्थापना के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। भू-जल स्तर गिरने से प्रभावित ब्लॉक के सभी स्रोतों पर सतत निगरानी रखने और वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी के लिए भी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-233-0008 पर प्राप्त पेयजल समस्या से संबंधित शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *