बालोद| ग्राम मेड़की के विजय साहू का अग्निवीर योजना के तहत सेना में चयन हुआ है। विजय 8 माह की ट्रेनिंग के लिए उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ रवाना हुए। इस मौके पर परिजनों और ग्रामीणों ने भारत माता की जय, जय हिंद के नारों के बीच विजय का फूल मालाओं से स्वागत किया। विजय साहू ने रवाना होने से पहले गांव में स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। जय और विजय दो भाइयों में से विजय का चयन अग्निवीर में हुआ है। विजय एक छोटे से गांव और सामान्य परिवार से आते हैं। उन्होंने प्रारंभिक पढ़ाई ग्राम बघमरा के शासकीय स्कूल से की। विजय की इस सफलता पर परिजनों और ग्रामीणों ने खुशी जताई। चंद्रेश हिरवानी, सरपंच मंजूलता साहू, धनराज साहू, भूपेंद्र साहू, भूषण साहू, परस साहू, टहल साहू, कुलेश्वर साहू, देवेंद्र साहू, विक्की भारद्वाज, अभिजीत श्रीवास्तव शामिल रहे।


