धनबाद के वासेपुर की अमन सोसाइटी में चोरी:बंद मकान से 7 लाख के गहने और 18 हजार रुपए नकद ले गए चोर

धनबाद के वासेपुर अमन सोसायटी फिर से एक बार चर्चा में हैं। अमन सोसाइटी गेट नंबर 1 में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। अरशद नामक व्यक्ति के घर से चोरों ने 18 हजार नकदी समेत करीब 7 लाख के गहने लेकर फरार हो गए। अरशद के रिश्तेदार मो. फिरोज खान ने बताया कि यह उनकी बेटी का ससुराल हैं। शुक्रवार की शाम उनकी बेटी और पूरा परिवार उनके घर चला आया था। अंदर से बंद था दरवाजा रविवार की रात जब बेटी वापस अपने घर पहुंची और मुख्य दरवाजे का ताला खोला तब भी नहीं खुला। क्योंकि दरवाजा अंदर की तरफ से ही बंद कर दिया गया था। बेटी के हल्ला करने के बाद आसपास के लोग दौड़े। किसी तरह दीवार फांदकर अंदर दाखिल होने के बाद दरवाजे का लॉक खोला गया। लॉकर में रखा गहना और 18 हजार नकद गायब थे कमरे में जाने पर आलमीरा खुला मिला, लॉकर में रखा गहना और 18 हजार नकद गायब थे। मो. फिरोज ने बताया करीब 7 लाख के गहने चोरी हो गए। उन्होंने बताया घटना की सूचना भूली ओपी को दी गई। रात में ही पुलिस छानबीन करने पहुंची थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *