नारनौल में पुलिसकर्मियों ने की कुक की धुनाई:रात को होटल से उठाकर ले गए, चौकी में ले जाकर बुरी तरह पीटा

हरियाणा के नारनौल में पुलिस कर्मियों द्वारा एक होटल के कुक को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस कर्मी उसे उठाकर चौकी ले आए तथा उसके साथ पूछताछ के नाम पर मारपीट की। इसके बाद वे उसे वापस होटल में छोड़ आए। होटल के कुक को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसने आरोप लगाया है कि तीन पुलिस कर्मी उसे जबरन उठा लाए तथा शराब पीकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस कर्मियों ने उसका मोबाइल भी ले लिया तथा दस हजार रुपए भी रख लिए। वहीं इस मामले में पुलिस पीआरओ का कहना है कि मामले की जांच डीएसपी नारनौल कर रहे हैं। शहर के साथ लगते गांव नीरपुर में एक होटल बना हुआ है। इस होटल में रात को करीब 12 बजे के बाद तीन पुलिस कर्मी वर्दी में जाते हैं तथा एक कुक को वहां से उठा लाते हैं। इस बारे में कुक पंजाब के जालंधर निवासी मोहन भंडारी ने बताया कि वह यहां पर एक होटल में कुक लगा हुआ है। रात को करीब 12 बजे के बाद तीन पुलिस कर्मी आते हैं। उन्होंने उसके रूम का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर उसने पूछा की कौन तो उन्होंने कहा कि पुलिस से हैं। इस होटल में अवैध गतिविधियां होती हैं। जिसके लिए ही वे यहां पर आए हैं। होटल मालिक कौन है। इस पर उसने कहा कि उनके होटल में केवल खाने का काम होता है, अवैध रूप से कुछ नहीं होता। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने दूसरे रूम का दरवाजा खुलवाने के लिए बोला, जब दूसरे रूम का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिसकर्मी उसे पकड़कर बाहर ले आए तथा उन्होंने गाड़ी में बैठा लिया। पुलिस कर्मियों से बार-बार ले जाने का कारण पूछने पर भी उन्होंने कुछ नहीं बताया, केवल यह कहा कि होटल में गलत होता है। चौकी लाकर बुरी तरह मारा इसके बाद वे उसे चौकी ले आए। जहां पर तीनों ने उसको एक कमरे में बैठा दिया। कमरे में बैठाने के बाद उन्होंने पूछा कि होटल में क्या-क्या होता है। तब उसने बताया कि केवल खाने का काम होता है। इस पर तीनों पुलिस कर्मियों ने उसको बुरी तरह मारा। तीनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। शराब पीकर उन्होंने उसके सर में जूते मारे, लाठियों से उसकी बुरी तरह पिटाई की। दस हजार रुपए भी रख लिए मोहन भंडारी ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने गाड़ी में बैठते ही उसका मोबाइल व अन्य सामान छीन लिया। एक दिन पहले मालिक ने उसको दस हजार रुपए दिए थे, वे भी पुलिस कर्मियों ने रख लिए तथा वापस नहीं दिए। कुक बताया तो वापस छोड़ आए मोहन भंडारी ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने उसको पीटने के बाद पूछा की वह होटल में क्या करता है तथा कहां का है, तब उसने बताया कि वह होटल में कुक है तथा पंजाब का है। जिसके बाद दो पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठाकर उसको वापस छोड़ आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *