खन्ना में कैबिनेट मंत्री के गनमैन ने किया सुसाइड:प्रेमिका के घर में खुद को मारी गोली, 5 साल पहले हुई थी महिला की शादी

लुधियाना के खन्ना के गांव रामपुर में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के गनमैन गुरकीरत सिंह गोल्डी ने खुदकुशी कर ली। रविवार शाम को गोल्डी ने अपनी प्रेमिका के घर जाकर कार्बाइन से खुद को गोली मार ली। पुलिस जांच में सामने आया कि गोल्डी अपनी प्रेमिका करमजीत कौर की शादी के बाद से परेशान था। गोल्डी की मां दलजीत कौर की शिकायत पर पुलिस ने करमजीत कौर, उसकी मां रंजीत कौर और भाई दिलजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रेमिका के पति की हो चुकी मौत दलजीत कौर ने बताया कि उनके पति प्रिथीपाल सिंह पंजाब पुलिस में थे। 2010 में पति की मौत के बाद गोल्डी को 2012 में नौकरी मिली थी। गोल्डी और करमजीत के बीच 2009 से प्रेम संबंध थे। करमजीत की शादी 5 साल पहले कर दी गई थी। परिवार लड़के से बाद करवाता था शादी के बाद भी करमजीत, गोल्डी से बात करती थी। करमजीत का परिवार गोल्डी को घर बुलाकर बात करवाता था और पैसे भी लेता था। रविवार को भी उन्होंने गोल्डी को घर बुलाया। शाम 5 बजे गोल्डी ने करमजीत के घर में खुदकुशी कर ली। डीएसपी हेमंत मल्होत्रा के अनुसार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *