अबोहर में 83 लाख के विकास कार्य का उद्घाटन:दो स्कूलों का कायाकल्प शुरू, राज्य में 2000 करोड़ का अपग्रेड

पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति मुहिम के तहत अबोहर में गांव दानेवाला सतकोसी में स्कूलों का कायाकल्प शुरू हो गया है। पूर्व विधायक अरुण नारंग ने गांव के दो स्कूलों में 83 लाख रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल में 43.18 लाख रुपए और प्राइमरी स्कूल में 40.60 लाख रुपए के काम कराए गए हैं। इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ‘रंगला पंजाब’ योजना के तहत शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य के ज्यादा बजट में पहला राज्य राज्य में अब तक स्कूलों के बुनियादी ढांचे में 2000 करोड़ रुपए का अपग्रेड किया जा चुका है। पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है जिसने अपने वार्षिक बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार को सबसे ज्यादा महत्व दिया है। सरकार विकास कार्यों के लिए लगातार फंड जारी कर रही है और समाज कल्याण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश मिगलानी समेत अन्य अधिकारी और स्टाफ मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *